Site icon Samagra Bharat News website

पेमा खांडू ने तीसरी बार ली अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ, चौना मीन बने उपमुख्यमंत्री

समग्र समाचार सेवा
ईटानगर, 13जून। भाजपा नेता पेमा खांडू ने गुरुवार को लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

मुक्तो के विधायक खांडू को राज्यपाल केटी परनाइक ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग सहित अन्य की मौजूदगी में शपथ दिलाई।

दोरजी खांडू स्टेट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित समारोह में ग्यारह अन्य विधायकों ने भी मंत्री के रूप में शपथ ली। इनमें उपमुख्यमंत्री चौना मीन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष पीडी सोना, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बियुराम वाहगे और पूर्व मुख्यमंत्री कलिखो पुल की विधवा दासंगलू पुल शामिल थीं।

भाजपा के पेमा खांडू को बुधवार को ईटानगर में एक बैठक में सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया।  खांडू के तुरंत बाद चौना मीन ने राज्य के उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

खांडू के साथ 11 अन्य विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह दोरजी खांडू कन्वेंशन हॉल में आयोजित किया गया। भाजपा ने 60 सदस्यीय विधानसभा में 46 सीटें जीतकर लगातार तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश की सत्ता में वापसी की।

Exit mobile version