Site icon Samagra Bharat News website

सिक्किम: राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने नए मंत्रिमंडलीय विभागों को दी मंजूरी

कुमार राकेश
गंगटोक/नई दिल्ली, 13 जून। बुधवार को राजभवन में सिक्किम सरकार के मुख्य सचिव और कैबिनेट सचिव वी.बी. पाठक ने सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की।

बैठक के दौरान पाठक ने मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग की ओर से एक सीलबंद पत्र सौंपा, जिसमें राज्य के कैबिनेट मंत्रियों की नई सूची के लिए विभागों का विवरण दिया गया था।

राज्यपाल ने मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत विभागों की सूची की समीक्षा की और उसे मंजूरी दी।

यह मंजूरी राज्य के प्रशासन और शासन में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Exit mobile version