Site icon Samagra Bharat News website

POCSO मामले में बीएस येदियुरप्पा को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

समग्र समाचार सेवा
बेंगलुरु,14जून। कर्नाटक हाई कोर्ट ने शुक्रवार को पॉक्सो मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी। हालांकि, उच्च न्यायालय ने कहा कि येदियुरप्पा को 17 जून को जांचकर्ताओं के सामने पेश होना है।

उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु की एक अदालत ने गुरुवार को येदियुरप्पा के खिलाफ पॉक्सो के एक मामले में गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। भाजपा नेता के खिलाफ 14 मार्च को यह मुकदमा दर्ज हुआ था। इससे पहले सीआईडी के विशेष जांच दल ने बुधवार को पूछताछ के लिए येदियुरप्पा के पेश नहीं होने पर उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने की मांग करते हुए ‘फास्ट ट्रैक’ अदालत का दरवाजा खटखटाया था। वहीं येदियुरप्पा ने जांच में शामिल होने के लिए समय मांगा था।

 

Exit mobile version