Site icon Samagra Bharat News website

पंजाब में महंगी हुई बिजली, 16 जून से लागू होंगे नए रेट

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,14जून। पंजाब के लोगों को बड़ा झटका लगा है। पावरकॉम ने बिजली दरों में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 16 जून से लागू होंगी। घरेलू दरों में 45 से 80 पैसे प्रति यूनिट की वृद्धि की गई है। जबकि सबसे बड़ा झटका फिक्स चार्ज के रूप में उपभोक्ताओं को लगा है। घरेलू उपभोक्ताओं के फिक्स चार्ज 35 रुपये प्रति किलोवाट को 50 रुपये, 60 रुपये से बढ़ा कर 75 रुपये और 95 रुपये से बढ़ा कर 110 रुपये कर दिया है।

नई दरों के अनुसार, 7 किलोवाट तक के घरेलू खपतकारों को 300 यूनिट के ऊपर बिजली खपत करने पर प्रति यूनिट 10 से 12 पैसे ज्यादा भुगतान करना होगा। वहीं, 7 किलोवाट से 100 किलोवाट तक बिजली दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। 16 जून से किसानों को भी बिजली महंगी मिलेगी। ट्यूबवेल कनेक्शनों की दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट की बढ़ोतरी की गई है। पंजाब की इंडस्ट्री के लिए भी बिजली दरों में 15 पैसे प्रति यूनिट बढ़ाए गए हैं। बढ़ी हुई दरें 16 जून 2024 से 31 मार्च 2025 तक लागू रहेंगी।

आपको बता दें कि पंजाब में हर घर को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलती है। हालांकि, अगर इससे एक यूनिट भी अधिक बिजली की खपत होती है तो बिल का भुगतान करना होगा। अगर ऐसा हुआ तो उपभोक्ता को बढ़ा हुआ बिजली बिल चुकाना होगा।

Exit mobile version