Site icon Samagra Bharat News website

डॉ बीपी त्यागी ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से दिया इस्तीफा, यहां जानें क्या है कारण

समग्र समाचार सेवा
गाजियाबाद, 16जून। डॉ बीपी त्यागी ने राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से इस्तीफा देते हुए कहा कि राष्ट्रवादी नवनिर्माण दल से अब मेरा ना प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से कोई संबंध नहीं है। मेरा त्याग पत्र संस्था को मिल चुका है और उन्होंने उसे मान भी लिया है।

पार्टी छोड़ने का कारण
अराजकता व समाज कल्याण का काम न होना और उसके विषय में कोई रणनीति न कोई दूर दृष्टि होना उनकी मंसा समाज का कार्य न करके अपने निजी स्वार्थ सिद्ध करना था। हमारे बीच जो विवाद हुआ उस कारण से समाज और लोक कल्याण के लिए जो पैसे श्रीकांत को दिए गए वो वापस मांगने पर 20 लाख तो वापस आ गए पर बचे हुए 30 लाख देने में आनाकानी करने लगे और अब समाज और अन्य लोगों में तरह-तरह के झूठे दुष्प्रचार कर रहे हैं इसलिए प्रेस वार्ता कर सभी सम्मानित मीडिया कर्मियों को बुलाकर मैं डॉ बीपी त्यागी अपना पक्ष रख रहा हूं ताकि लोगों को किसी प्रकार का समाज में दुष्प्रचार न हो और गलत संदेश न जाए।

डॉ बीपी त्यागी ने कहा कि उनके द्वारा आमजन मानस की सेवा करना उनका पहला धर्म है, और इसी कारण वह पार्टी से जुड़े ताकि आमजन मानस की और अधिक सेवा कर सकें।

Exit mobile version