समग्र समाचार सेवा
दक्षिणी दिल्ली, 20जून। पूर्व भाजपा विधायक दिल्ली सरकार डॉ. विजय जौली के नेतृत्व में आज संगम विहार रोजगार व ट्रेनिंग मेला आयोजित किया गया। यह प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र (एनएसडीसी-भारत सरकार) अधीन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सैकड़ो नौजवानों अपना पंजीकरण करवाया। इस कैंप के प्रमुख एनएसडीसी भारत सरकार की ओर से राजेश शर्मा, गयासुद्दीन व सहयोगी टीम उपस्थित रहे।

डॉ. जौली ने बताया कि इस संगम विहार मेले के तहत सिलाई मशीन आपरेटर, सहायक वेल्डर, सहायक इलेक्ट्रीशियन, एक्सरे टेक्नीशियन, अस्पताल अटेंडेंट, कंप्यूटर प्रोग्रामर, रिटेल ट्रेनी एसोसिएट, होटल मैनेजमेंट सहायक, ब्यूटीपार्लर इत्यादि के लिए पहले प्रशिक्षित किये जायेंगे। तथा बाद में प्रशिक्षितों को रोजगार व स्वयं रोजगार में मदद की जायेगी।