Site icon Samagra Bharat News website

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने राजघाट पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जून। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने राजघाट पहुंची। सबसे पहले बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचीं। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया।

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत किया गया। भारत के दौरे पर पहुंची प्रधानमंत्री शेख हसीना ने राजघाट पर पुष्पांजलि अर्पित की और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाकात की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक की।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना का 15 दिनों के अंदर-अंदर दूसरी बार भारत दौरा है। बता दें कि वह पीएम मोदी के नई कैबिनेट के शपथ ग्रहण में आमंत्रित किया गया था।

Exit mobile version