Site icon Samagra Bharat News website

स्वस्थ और निरोगी जीवन के लिए पिछले 10 वर्ष से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है: नितिन गडकरी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22जून। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम ‘स्वयं और समाज के लिए योग’ की भावना के साथ आज योग दिवस मना रहे हैं।

नागपुर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेते हुए श्री गडकरी ने कहा कि स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन के लिए पिछले 10 वर्ष से न केवल भारत में बल्कि पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है।

सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (एमओआरटीएच) के अधिकारियों ने #आईडीवाई2024 मनाया। मंत्रालय में सचिव अनुराग जैन, संयुक्त सचिव कमलेश चतुर्वेदी और डॉ. सुमन सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवहन भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

https://x.com/nitin_gadkari/status/1804003677457285567?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1804003677457285567%7Ctwgr%5E27882a89023629c61587d847c98b270ddcb7074b%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fpib.gov.in%2FPressReleasePage.aspx%3FPRID%3D2027466

Exit mobile version