Site icon Samagra Bharat News website

आतिशी के अनशन का तीसरा दिन, सक्सेना ने कहा- सरकार साल-दर-साल एक ही आरोप-प्रत्यारोप का खेल…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 23जून। दिल्ली की जलमंत्री आतिशी मार्लेना 21 जून की शाम से अनिश्चित काल के लिए अनशन पर हैं. दिल्ली में जारी पानी की कमी को पूरा करने की उनकी मांग है. वह हरियाणा सरकार से दिल्ली के लिए तय तादाद या मौजूदा स्थिति के मद्देनजर उससे थोड़े ज्यादा पानी की मांग कर रही हैं. इस गर्मी में राष्ट्रीय राजधानी में पानी की कमी के बीच, गीता कॉलोनी क्षेत्र के निवासियों को टैंकरों के जरिए पानी की सप्लाई जारी है.

उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा
आम आदमी पार्टी के महासचिव पंकज गुप्ता ने दिल्ली एलजी को एक पत्र लिखा और अपने सांसदों और विधायकों सहित आप के वरिष्ठ नेताओं के साथ इस मामले पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल से मिलने का समय मांगा. तब दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. ने इसे “media-oriented drama” बताया.

शासन के मॉडल पर फिर से विचार करे
वीके सक्सेना ने दिल्ली में शासन के प्रति आप सरकार के दृष्टिकोण पर भी नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा था कि आप सरकार के लिए अच्छा होगा कि वह सोशल मीडिया और प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से गाली देने, आरोप लगाने और आलोचना करने के बजाय ड्राइंग बोर्ड पर जाए और शासन के अपने मॉडल पर फिर से विचार करे.

आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल- “राजनीतिक नाटक”
भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने जल संकट के खिलाफ दिल्ली की मंत्री आतिशी की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को कथित पानी चोरी से ध्यान भटकाने के लिए एक “राजनीतिक नाटक” करार दिया. उन्होंने कहा, यह केजरीवाल सरकार का नया ‘सत्याग्रह’ है, जहां आप 4 घंटे तक विरोध करने के बाद 18 घंटे तक एसी कमरे में रहते हैं. यह सिर्फ ध्यान भटकाने के लिए एक राजनीतिक नाटक है.

Exit mobile version