Site icon Samagra Bharat News website

सफदरजंग अस्पताल के ओल्ड इमरजेंसी बिल्डिंग में लगी आग, मौके पर मौजूद दमकल की 7 गाड़ियां

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 25जून। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के ओल्ड इमरजेंसी बिल्डिंग में आग लगने की सूचना है. न्यूज एजेंसी ANI ने दिल्ली फायर सर्विस के हवाले से बताया कि आग अस्पताल के ओल्ड इमरजेंसी बिल्डिंग में लगी है. दमकल की 7 गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए मौके पर मौजूद है. फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान जेसीबी से बि‍ल्डिंग के कई शीशे तोड़कर यहां से करीब 70 मरीजों और तीन नर्स को बाहर निकाला गया।
बता दें कि तीन मंजिला इमरजेंसी के प्रथम तल पर ऐसे मरीजों को इंजेक्शन लगाए जाते हैं, जिन्हें कुत्तों ने काटा हो। दूसरे तल पर लैब है। यहां पर पैथोलॉजी हेड बैठते हैं। तीसरे तल पर स्क्रीन का वार्ड है।
आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है। आग लगने की वजह ग्राउंड फ्लोर पर बिजली यूनिट में शॉर्ट सर्किट होना बताया जा रहा है।

मकान में लगी आग, परिवार के चार सदस्यों की मौत
इससे पहले सोमवार देर रात दिल्ली के द्वारका में प्रेम नगर इलाके के एक मकान में आग लगने की वजह से एक परिवार के चार सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई. दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि विभाग को सोमवार देर रात करीब साढ़े तीन बजे आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दो दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान हीरा सिंह कक्कड़ (48), उसकी पत्नी नीतू (40) और उनके बेटों रॉबिन (22) और लक्ष्य (21) के रूप में की गई है. कक्कड़ पेशे से फोटोग्राफर था और घर का मालिकाना हक उसके परिवार के पास था.

DFS के अधिकारी ने बताया कि आग दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर एक इन्वर्टर में लगी जो पास रखे सोफे तक फैल गई. अधिकारी ने बताया कि आग लगने के कारण दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि मकान का मुख्य द्वार अंदर से बंद था जिसे दमकलकर्मियों ने तोड़ा और वे परिवार के सदस्यों को वहां से बाहर निकालकर राव तुलाराम मेमोरियल अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

https://x.com/ANI/status/1805482890287104471

Exit mobile version