Site icon Samagra Bharat News website

तेलंगाना:विधान परिषद के छह मौजूदा बीआरएस सदस्य कांग्रेस में हुए शामिल

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 5जुलाई। तेलंगाना में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विधायकों का पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने का सिलसिला जारी है. विधान परिषद के छह मौजूदा बीआरएस सदस्य गुरुवार रात सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गए. एमएलसी मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी की उपस्थिति में उनके आधिकारिक आवास पर कांग्रेस में शामिल हुए.

कांग्रेस में शामिल होने वाले एमएलसी हैं- दांडे वाइटल, भानुप्रसाद राव, एमएस प्रभाकर, बोग्गापारु दयानंद और एग्गे मल्लेशम. एमएलसी के पार्टी में शामिल होने पर तेलंगाना के लिए एआईसीसी प्रभारी दीपा मुंशी और राज्य मंत्री पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी भी सीएम के आवास पर मौजूद थे.

कई नेता सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल
इस साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव में हार के बाद, बीआरएस ने विधायकों सहित अपने कई नेताओं को सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल होते देखा है, जिसने चुनाव में भारी जीत हासिल की थी.

28 जून को चेवेल्ला से भारत राष्ट्र समिति के विधायक काले यादैया कांग्रेस में शामिल हो गए. यादया दिल्ली में मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और एआईसीसी प्रभारी दीपादास मुंशी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए.

संजय कुमार भी मुख्यमंत्री के आवास पर कांग्रेस पार्टी में शामिल
इससे पहले जगतियाल के बीआरएस विधायक संजय कुमार भी मुख्यमंत्री के आवास पर कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए. बीआरएस नेता कादियाम श्रीहरि, दानम नागेंदर, तेलम वेंकट राव और पोचारम श्रीनिवास रेड्डी भी पहले कांग्रेस में शामिल हुए थे.

Exit mobile version