Site icon Samagra Bharat News website

अनंत-राधिका के संगीत में पर्पल साड़ी में दीपिका पादुकोण ने बनाया दीवाना, रणवीर सिंह ने कहा- ‘माई ब्यूटीफुल बर्थडे..’

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 6जूलाई। अपनी फैशन सेंस से अक्सर लाइमलाइट्स में बनी रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर से सुर्खियां बटोर रही हैं. बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं इसी बीच उन्हें अपनी वाइफ दीपिका पादुकोण की इंस्टाग्राम पर शेयर की फोटो पर जमकर प्यार लुटाते हुए देखा गया है. दरअसल दीपिका पादुकोण की ये फोटो अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की संगीत की है, जिसमें एक्ट्रेस ने अपने लुक से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. दीपिका पादुकोण का ये लुक काफी चर्चा में चल रहा है और एक्ट्रेस ने इस लुक को फ्लॉन्ट करके एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित की याद दिला दी. वहीं, उनकी साड़ी की खूब चर्चा हो रही है.

राधिका-अनंत की संगीत सेरेमनी में दीपिका पादुकोण ने कस्टम मेड पर्पल साड़ी में जलवे बिखेरती हुई नजर आई. इस लुक में एक्ट्रेस बेहद प्यारी लग रही थी. उन्होंने इस दौरान अपना बेबी बम्प फ्लॉन्ट करती हुई नजर आई. वहीं, दीपिका पादुकोण के चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ़ नजर आ रहा है. एक्ट्रेस ने इस लुक में अपनी फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की है और कैप्शन में लिखीं, ‘क्योंकि यह शुक्रवार की रात है और बेबी पार्टी करना चाह रहा है’ जिसपर उनके हस्बैंड रणवीर सिंह ने कमेंट किया है, रणवीर ने लिखा, ‘माई ब्यूटीफुल बर्थडे गिफ्ट…आई लव यू.’

फैशन सेंस से तहलका मचाने एक्ट्रेस की इस पर्पल साड़ी के बारे में बात करें तो करण तोरानी ने इस ऑर्गेंजा साड़ी को डिजाइन किया है. जिसे भद्रा संजलि नाम दिया दीपिका पादुकोण की ये साड़ी क्लासिक कलेक्शन का हिस्सा बन गई है. जिसकी कीमत 1,39,500 रुपये है. वहीं, इसके कढ़ाई पर नजर डालें तो इस पर्पल साड़ी पर सिलेर धागे और सितारे की खूबसूरत कढ़ाई की गई है. पूरी साड़ी पर सेम बॉर्डर दिया गया है.

एक्ट्रेस का शादी अंदाज
राधिका-अनंत अंबानी की संगीत फंक्शन में दीपिका पादुकोण का ये लुक पारंपरिक राजसीपन और शानदार लुक दे रहा था. इस साड़ी के साथ उन्होंने बेहद खूबसूरत ज्वेलरी कैरी की थी. वहीं, मेकअप की बात करें तो उन्होंने विंग्ड आईलाइनर के साथ स्मोकी आईज के साथ न्यूड लिप्स और सटल मेकअप से अपना लुक कम्प्लीट की थी. एक्ट्रेस का ये लुक उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है.

Exit mobile version