Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जेलिंगर से की मुलाकात

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,11जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रसिद्ध ऑस्ट्रियाई भौतिक वैज्ञानिक नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन जेलिंगर से मुलाकात की। जेलिंगर क्वांटम यांत्रिकी पर अपने काम के लिए प्रख्यात हैं और उन्हें साल 2022 में भौतिकी के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

प्रधानमंत्री ने भौतिक वैज्ञानिक के साथ भारत के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन पर अपने विचारों को साझा किया। प्रधानमंत्री और श्री जेलिंगर ने समकालीन समाज में क्वांटम कंप्यूटिंग व क्वांटम तकनीक की भूमिका सहित भविष्य के लिए इसकी संभावनाओं पर अपने विचारों का आदान-प्रदान किया।

Exit mobile version