Site icon Samagra Bharat News website

कांग्रेस ने गौरव गोगोई को लोकसभा में बनाया डिप्टी लीडर, के सुरेश को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। कांग्रेस ने सांसद गौरव गोगोई को लोकसभा में पार्टी का डिप्टी लीडर नियुक्त किया है. केसी वेणुगोपाल ने रविवार (14 जुलाई) को यह जानकारी दी. सोनिया गांधी ने स्पीकर ओम बिरला को नवीनतम नियुक्तियों के बारे में लिखा, जिसमें चीफ व्हिप के रूप में सांसद के सुरेश भी शामिल हैं. सांसद मनिकम टैगोर और डॉ. एमडी जावेद को व्हिप नियुक्त किया गया.

वेणुगोपाल ने पोस्ट किया, ‘माननीय सीपीपी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने माननीय लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर लोकसभा में कांग्रेस पार्टी के लिए डिप्टी लीडर, चीफ व्हिप और व्हिप की नियुक्ति के बारे में सूचित किया है.’ कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष के साथ मिलकर लोकसभा में लोगों के मुद्दों की पैरवी करेगी.

पहले राहुल को मिला था नेता प्रतिपक्ष का पद
इससे पहले, पार्टी ने राहुल गांधी को विपक्ष के नेता के रूप में नामित किया था, जिन्हें बाद में इस पद पर नियुक्त किया गया. वेणुगोपाल ने कहा था, ‘नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के मार्गदर्शन में, कांग्रेस और INDIA गठबंधन लोकसभा में लोगों के मुद्दों को ऊर्जावान ढंग से उठाएंगे.’

Exit mobile version