Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने थिरु के. कामराज को श्रद्धांजलि की अर्पित

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 15जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया;
“थिरु के. कामराज को उनकी जयंती पर स्मरण करता हूं। अपने दूरदर्शी नेतृत्व और निर्धनों के उत्थान के प्रयासों के लिए उन्हें व्यापक रूप से सम्मानित किया जाता है। शिक्षा जैसे क्षेत्रों में उनका योगदान अद्वितीय है। हम उनके आदर्शों को पूरा करने और एक ऐसा समाज बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं, जो न्यायपूर्ण और उदार हो।”

Exit mobile version