Site icon Samagra Bharat News website

PM मोदी ने केपी ओली को दी बधाई- एक बार फिर बने नेपाल के प्रधानमंत्री

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 16जुलाई। नेपाल में फिर से केपी शर्मा ओली की सरकार बन गई है. एक बार फिर से ओली ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. इसपर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी. मोदी ने कहा भारत और नेपाल के बीच दोस्ती के गहरे रिश्ते और मजबूत हों इसके लिए दोनों देश मिलकर काम करेंगे.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘हमारे दोनों देशों के बीच दोस्ती के गहरे संबंधों को और मजबूत करने और हमारे लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए पारस्परिक रूप से लाभकारी सहयोग को और विस्तारित करने के लिए मिलकर काम करने को उत्सुक हूं.’

Exit mobile version