Site icon Samagra Bharat News website

भ्रष्टाचार के खिलाफ सीएम योगी की कड़ी कार्रवाई, इस आईएएस ऑफिसर को किया सस्पेंड

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 17जुलाई। उत्तर प्रदेश में अनियमितताओं के खिलाफ राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एक्शन लिया है। सीएम योगी ने यूपी के आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड कर दिया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, आईएएस देवी शरण उपाध्याय को अलीगढ़ में पट्टों के आवंटन में अनियमितता सामने आने पर सस्पेंड किया गया है। देवी शरण पर अलीगढ़ में जमीनों के पट्टे के मामले में गलत ढंग से आदेश देने के आरोप लगा है।

क्या है पूरा मामला?
आईएएस अफसर देवी शरण उपाध्याय के ऊपर मनमाने ढ़ंग से जमीन पट्टों को आवंटित करने का आरोप लगा था। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में उन्हें सदस्य न्यायिक राजस्व परिषद, प्रयागराज के पद से हटा दिया था और प्रतीक्षारत कर दिया था। जानकारी के मुताबिक, देवी शरण उपाध्याय को निलंबित कर के राजस्व परिषद के साथ संबद्ध कर दिया गया है।

2012 बैच के आईएएस अधिकारी देवी शरण उपाध्याय पर अलीगढ़ में 35 भूखंडों के पट्टों को मनमाने तरीके से बहाल करने का आरोप लगा। मामले की शिकायत मिलने के बाद पहले देवी शरण को प्रतीक्षारत किया गया लेकिन अब निलंबित कर दिया गया है।

भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस
माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत IAS देवी शरण उपाध्याय को सस्पेंड किया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएम योगी के निर्देश पर ये कार्रवाई हुई है। जानकारी के मुताबिक, पूरे मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी भी बनाई गई है।

Exit mobile version