Site icon Samagra Bharat News website

राजपाल यादव ने शेयर किया सर्जरी का पूरा वीडियो, बोले- लगा कि सिर में चींटी…

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 19जुलाई। राजपाल यादव का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वह हेयर ट्रांसप्लांट करवाते नजर आ रहे हैं। वीडियो के दौरान इसका पूरा प्रोसीजर भी दिखाया गया है और साथ ही साथ यह वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो पर अभी तक 6 लाख से भी ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और इसे हेयर ट्रांसप्लांट द्वारा ही शेयर किया गया है।

राजपाल यादव ने हेयर ट्रांसप्लांट का अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया था और बताया था कि इसमें थोड़ा दर्द होता है लेकिन मुझे बिल्कुल भी नहीं हुआ। मुझे ऐसा लग रहा था कि जैसे चींटी मेरे सिर में घूम रही हो। जब मेरा ट्रीटमेंट हुआ तो मेरी शूटिंग भी शुरू हुई और मुझे सारे बाल कटवाने पड़े। मुझे डर था की असली लगे हुए बाल मुझ पर कैसे लगेंगे।

Exit mobile version