Site icon Samagra Bharat News website

हरियाणा में ईडी का बड़ा एक्शन, अवैध खनन मामले में कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को किया गिरफ्तार

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 जुलाई। हरियाणा में प्रवर्तन निदेशालय ने बड़ी कार्रवाई की है. जांच एजेंसी ने शनिवार (20 जुलाई 2024) को सोनीपत से कांग्रेस विधायक सुरेंद्र पवार को गिरफ्तार कर लिया. सूत्रों के अनुसार, ईडी ने पंवार को अवैध खनन के मामले में यह कार्रवाई की है. ईडी की टीम उन्हें अंबाला ऑफिस के लिए लेकर निकली है.

बता दें कि पिछले दिनों अवैध खनन से जुड़े एक मामले में ईडी की टीम ने विधायक सुरेंद्र पवार, यमुनानगर में पूर्व विधायक दिलबाग सिंह के यहां छापेमारी की थी. वहां से ईडी को कई अहम सबूत मिले थे. इसके बाद अब सुरेंद्र पवार को अरेस्ट किया गया है.

Exit mobile version