Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने डॉ. एमएस वलियाथन के निधन पर शोक किया व्यक्त

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 20 जुलाई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी डॉ. एमएस वलियाथन के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स पर पोस्ट किया:
“स्वास्थ्य सेवा और चिकित्सा अनुसंधान के क्षेत्र में अग्रणी डॉ. एमएस वलियाथन के निधन से दुखी हूं। उनके योगदान ने एक अमिट छाप छोड़ी है और असंख्य लोगों को लाभान्वित किया है। उन्हें विशेष रूप से लागत प्रभावी और उच्च गुणवत्ता वाले नवाचारों के लिए याद किया जाएगा। वह भारत में चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र में सुधार के लिए भी सबसे आगे थे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

Exit mobile version