Site icon Samagra Bharat News website

पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान अरेस्ट, दुबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किए गए

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 22 जुलाई। मशहूर पाकिस्तानी सिंगर राहत फतेह अली खान को दुबई एयरपोर्ट से अरेस्ट किया गया है. जानकारी के मुताबिक, पूर्व मैनेजर की शिकायत के बाद सिंगर को दुबई में अरेस्ट किया गया है. बताया जा रहा है कि सिंगर दुबई के अलावा यूएई के खई और शहरों में परफॉर्मेंस के लिए आए थे. हालांकि सिंगर के प्रवक्ता ने अभी तक मामलों और कानूनी कार्यवाही के बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है.

राहत फतेह अली खान के पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद यूएई पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, राहत को दुबई पुलिस स्टेशन से हिरासत में लिया गया है. उनके पूर्व मैनेजर ने सिंगर पर दुबई, बुर्ज समेत कई और शहरों में शिकायत दर्ज कराई है. सिंगर ने इस पूरे विवाद पर कुछ समय पहले प्रतिक्रिया देते हुए पारिवारिक और आपसी मामला बताया था.

राहत फतेह अली खान का विवादों से पुराना नाता रहा है. इससे पहले पिछले साल उनका एक वीडियो सामने आया था जिसमें वह नशे में धुत्त नजर आ रहे थे और किसी शख्स की पिटाई करते दिखे थे. वीडियो वायरल होने पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा था कि यह उस्ताद और शार्गिद का मामला है.

Exit mobile version