Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने शास्त्रीय नृत्यांगना यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर शोक किया व्यक्त 

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 4अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

प्रधानमंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, “डॉ. यामिनी कृष्णमूर्ति के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूँ। भारतीय शास्त्रीय नृत्य के प्रति उनके उत्कृष्टता और समर्पण ने कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है और उन्होंने हमारे सांस्कृतिक परिदृश्य पर एक अमिट छाप छोड़ी है। उनके योगदान ने हमारी विरासत को समृद्ध किया है। उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ। ओम शांति।”

Exit mobile version