Site icon Samagra Bharat News website

ढाका से 199 यात्रियों और 6 नवजातों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की फ्लाइट, हालात की जानकारी

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,7 अगस्त। एयर इंडिया की एक स्पेशल फ्लाइट बुधवार (7 अगस्त) सुबह 6 बजे ढाका से 205 लोगों को नई दिल्ली लेकर आई। इनमें 199 वयस्क और 6 नवजात शामिल हैं। यह फ्लाइट बांग्लादेश से भारतीय यात्रियों को लाने के लिए उस समय पर आई है जब वहां के हालात बेहद खराब और तनावपूर्ण हैं।

अधिकारी के अनुसार, मंगलवार देर रात बांग्लादेश की राजधानी के लिए उड़ान भरने वाली चार्टर्ड उड़ान A321 नियो विमान से संचालित की गई थी। एयर इंडिया ने ढाका से 205 लोगों को सुरक्षित दिल्ली लाने में सफलता प्राप्त की, बावजूद इसके कि एयरपोर्ट पर बुनियादी ढांचे की चुनौतियाँ थीं।

डोमेस्टिक फ्लाइट्स की शुरुआत
एयर इंडिया बुधवार से ढाका के लिए दिल्ली से दो डोमेस्टिक फ्लाइट्स शुरू करेगी। मंगलवार को एयर इंडिया ने अपनी सुबह की फ्लाइट रद्द कर दी थी, लेकिन शाम की फ्लाइट संचालित की गई थी। विस्तारा और इंडिगो भी बांग्लादेश की राजधानी में अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अपनी सेवाएं जारी रखेंगी।

विस्तारा मुंबई से दैनिक उड़ानें और दिल्ली से ढाका के लिए तीन साप्ताहिक सेवाएं संचालित करती है। इंडिगो भी दिल्ली, मुंबई और चेन्नई से ढाका के लिए एक दैनिक उड़ान और कोलकाता से दो दैनिक सेवाएं प्रदान करती है।

24 लोगों को जिंदा जलाया
बांग्लादेश की सड़कों पर गाड़ियों-दुकानों को आग के हवाले किया जा रहा है। हालात और डरावने हो गए हैं। एक इंडोनेशियाई नागरिक सहित कम से कम 24 लोगों को भीड़ ने जिंदा जला दिया। बांग्लादेश में हिंसा के बाद से ही लोग अवामी लीग पार्टी के एक नेता के होटल में रुके हुए थे। खबर है कि अज्ञात लोग आए और होटल को आग लगा दी, जिसमें 24 लोगों की मौत हो गई।

Exit mobile version