Site icon Samagra Bharat News website

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रही हिंसा पर आरएसएस ने जताई गंभीर चिंता

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 10अगस्त। विगत कुछ दिनों से बांग्लादेश में सत्ता परिवर्तन के आंदोलन के दौरान हिंदू, बौद्ध तथा वहाँ के अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ हो रही हिंसा की घटनाओं पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने गंभीर चिंता व्यक्त की है। संघ ने बांग्लादेश में हिंदू तथा अन्य अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों की लक्षित हत्या, लूटपाट, आगजनी, महिलाओं के साथ जघन्य अपराध, और मंदिर जैसे श्रद्धा स्थानों पर हो रहे हमलों की निंदा की है। आरएसएस ने इन घटनाओं को “असहनीय क्रूरता” करार देते हुए बांग्लादेश की अंतरिम सरकार से तुरंत सख्त कार्रवाई की अपेक्षा की है।

आरएसएस ने कहा कि अंतरिम सरकार को पीड़ितों के जान, माल, और मान की रक्षा के लिए समुचित व्यवस्था करनी चाहिए। इस गंभीर समय में, संघ ने विश्व समुदाय और भारत के सभी राजनीतिक दलों से भी आग्रह किया है कि वे बांग्लादेश में प्रताड़ना का शिकार बने हिंदू, बौद्ध, और अन्य अल्पसंख्यक समुदायों के साथ एकजुट होकर खड़े हों।

Exit mobile version