Samagra Bharat News website

राहुल गांधी के बधाई संदेश पर बांग्लादेशी संपादक का तीखा जवाब

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 12अगस्त। बांग्लादेश के नव नियुक्त प्रधानमंत्री को राहुल गांधी ने ट्विटर पर बधाई संदेश दिया, जिसके बाद बांग्लादेश के अखबार “ब्लिट्ज़ लाइव” के संपादक सलाहउद्दीन शोएब चौधरी ने राहुल गांधी के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए एक गंभीर और तीखा संदेश दिया। चौधरी ने राहुल गांधी पर आरोप लगाते हुए कहा, “हां, मैं जानता हूं कि आप देश को नव-तालिबान राज्य में बदलकर बांग्लादेश को अस्थिर करने और उसके बाद भारत को अस्थिर करने और नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाने की अपनी गुप्त साजिश की सफलता का जश्न मना रहे हैं। आपने अभी तक लंदन में बीएनपी नेता तारिक रहमान के साथ अपनी गुप्त बैठक के बारे में मेरी जानकारी का जवाब नहीं दिया है। इसके अलावा, आपने बांग्लादेश में चल रहे हिंदू उत्पीड़न के बारे में एक शब्द भी अपने संदेश में शामिल नहीं किया है। क्यों? आपके लिए हिंदू जीवन कोई मायने नहीं रखता, है ना?”

सलाहउद्दीन शोएब चौधरी के इस साहसिक ट्वीट ने भारतीय राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। उनका यह साहस, खासकर बांग्लादेश से उठी आवाज, उन भारतीय पत्रकारों के लिए एक चुनौती है, जिन्हें चौधरी ने “कांग्रेसी दलाल” कहा। चौधरी का ट्वीट एक कटु सत्य को उजागर करता है, जो राहुल गांधी और उनके समर्थकों के लिए असुविधाजनक साबित हो सकता है।

Exit mobile version