Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सूरत में असीम जज्‍बे के साथ #हर घर तिरंगा अभियान पर गर्व व्यक्त किया

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 13अगस्त। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सूरत में #हर घर तिरंगा अभियान में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी पर गर्व व्यक्त किया। उन्होंने हर्ष सांघवी की एक वीडियो पोस्ट को साझा करते हुए ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।

नरेन्द्र मोदी ने कहा, “सूरत के निवासी हर काम पूरे जुनून के साथ करते हैं और #हर घर तिरंगा कोई अपवाद नहीं है! सूरत के लोगों के असीम जज्बे पर गर्व है।” प्रधानमंत्री के इस संदेश ने सूरत के लोगों की देशभक्ति और समर्पण को सराहा, जो इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं।

#हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य देशभर में हर घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गर्व की भावना को बढ़ावा देना है। सूरत के लोगों की इस पहल में बढ़चढ़ कर भागीदारी प्रधानमंत्री के लिए गर्व का विषय बन गई है।

Exit mobile version