Site icon Samagra Bharat News website

जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव तारीखों की घोषणा आज

नई दिल्ली,16अगस्त। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनावों की तारीखों की आज घोषणा होगी। चुनाव आयोग 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। जम्मू-कश्मीर में 2014 के बाद अब तक चुनाव नहीं हुए हैं। 2019 में आर्टिकल 370 हटने के बाद से यहां राष्ट्रपति शासन था। केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद यहां LG प्रशासक हैं।

विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की टीम 8-9 अगस्त को जम्मू-कश्मीर और 12-13 अगस्त को हरियाणा गई थी। आयोग अब तक महाराष्ट्र और झारखंड नहीं गई है। ऐसे में संभावना है कि आज केवल जम्मू-कश्मीर और हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था- 30 सितंबर तक जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव करवाएं
11 दिसंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को जम्मू-कश्मीर में 30 सितंबर 2024 तक विधानसभा चुनाव कराने का निर्देश दिया था। कोर्ट का ये निर्देश जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसले का हिस्सा था।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जितना जल्दी हो सके दिया जाए और वहां पर चुनाव कराए जाएं। जम्मू-कश्मीर को जल्द से जल्द स्टेटहुड वापस की जाए। लद्दाख को केंद्र शासित प्रदेश (UT) बनाने का फैसला सुप्रीम कोर्ट ने बरकरार रखा था।

Exit mobile version