Site icon Samagra Bharat News website

कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस डिरेल, 22 डिब्बे पटरी से उतरे

कानपुर, 17अगस्त। शनिवार तड़के उत्तर प्रदेश में कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन (ट्रेन संख्या 19168) के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन एक भारी बोल्डर से टकरा गई, जिससे इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मुड़ गया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पुष्टि की कि ट्रेन का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया, जिसके बाद यह घटना हुई। मामले की जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) द्वारा की जा रही है, और ट्रैक पर इस बात के सबूत भी मिले हैं।

इस दुर्घटना के चलते रेलवे ने कई ट्रेनों को कैंसिल किया है और कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। रेलवे का कहना है कि सभी यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है।

कैंसिल की गईं ट्रेनें:

डायवर्ट की गईं ट्रेनें:

आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर:

 

Exit mobile version