Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री मोदी ने जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ पर बधाई दी, वित्तीय समावेशन को सराहा

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली, 28th अगस्त। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज जन धन योजना की 10वीं वर्षगांठ पर सभी को बधाई दी और इसके वित्तीय समावेशन पर प्रभाव की सराहना की। उन्होंने इस योजना के लाभार्थियों को शुभकामनाएं दी और इसे सफल बनाने में योगदान देने वालों को धन्यवाद कहा। श्री मोदी ने उल्लेख किया कि जन धन योजना ने वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने के साथ-साथ करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिये पर रहने वाले समुदायों को सम्मान प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री ने एक्स (Twitter) पर पोस्ट किया:

“आज, हम एक महत्वपूर्ण अवसर मना रहे हैं- #10YearsOfJanDhan। सभी लाभार्थियों को बधाई और उन सभी का अभिवादन जिन्होंने इस योजना को सफल बनाने के लिए काम किया। जन धन योजना वित्तीय समावेशन को बढ़ावा देने और करोड़ों लोगों, विशेषकर महिलाओं, युवाओं और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को सम्मान देने में सर्वोपरि रही है।”

 

 

Exit mobile version