समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,4 सितम्बर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हरियाणा में आम आदमी पार्टी (AAP) के साथ संभावित गठबंधन पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। बाजवा का कहना है कि कांग्रेस को AAP से जितनी दूरी बनाए रखेगी, उतना ही बेहतर होगा। उनके इस बयान ने हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों की राजनीति को लेकर नई चर्चाओं को जन्म दिया है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने हरियाणा में AAP से गठबंधन पर जताई आपत्ति: ‘जितनी दूरी होगी, उतना बेहतर होगा’

