Site icon Samagra Bharat News website

ममता बनर्जी का भूख हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध, पर डॉक्टरों का ‘आमरण अनशन’ 16वें दिन भी जारी

Kolkata: Women citizens, along with doctors, nurses, and health workers, participate in a protest rally during their march to CGO Complex against the RG Kar incident at Salt Lake on Thursday, October 17, 2024. (Photo: IANS/Kuntal Chakrabarty)

समग्र समाचार सेवा
पश्चिम बंगाल, 20 अक्टूबर।  पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा कनिष्ठ चिकित्सकों से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल समाप्त करने और बातचीत के लिए आगे आने के अनुरोध के बावजूद, आरजी कर अस्पताल के डॉक्टरों का ‘आमरण अनशन’ रविवार को 16वें दिन भी जारी रहा। ये चिकित्सक महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग कर रहे हैं।

मुख्य सचिव मनोज पंत ने शनिवार को चिकित्सकों को सोमवार शाम मुख्यमंत्री के साथ बातचीत के लिए नबन्ना में आमंत्रित किया। हालांकि, शर्त यह है कि डॉक्टरों को अपनी भूख हड़ताल समाप्त करनी होगी।

प्रदर्शनकारी डॉक्टरों ने सभी मांगें पूरी होने तक भूख हड़ताल समाप्त करने से इनकार कर दिया है, लेकिन बातचीत में शामिल होने की सहमति दी है। अब तक छह चिकित्सकों को खराब सेहत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि आठ अन्य भूख हड़ताल पर हैं।

 

Exit mobile version