Site icon Samagra Bharat News website

जशपुर विधायक के विवादित बयान के विरोध में ईसाई समुदाय का पैदल मार्च, सीएम निवास की पहुँच कर खत्म होगा यात्रा।

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,28 अक्टूबर। जशपुर विधायक रायमुनि भगत के कथित रूप से ईसा मसीह के खिलाफ दिए गए विवादित बयान के विरोध में ईसाई समुदाय के लोगों ने आस्ता से सीएम निवास बगिया तक एक पैदल मार्च शुरू किया है। यह मार्च तीन दिन तक चलेगा।

शुक्रवार शाम करीब 6 बजे यह पैदल मार्च जशपुर पहुंचा। हजारों की संख्या में ईसाई समुदाय के लोग इस मार्च में शामिल हुए। उन्होंने हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर विधायक के खिलाफ नारे लगाए। यह पैदल मार्च 27 अक्टूबर को सीएम निवास बगिया पहुंचकर समाप्त होगा। यहां पर मार्च में शामिल लोग मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। इस ज्ञापन में विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है।

ईसाई समुदाय का कहना है कि विधायक रायमुनि भगत द्वारा ईसा मसीह के खिलाफ किए गए अपमानजनक बयान से उनकी धार्मिक भावनाओं को आहत हुआ है। उन्होंने मांग की है कि विधायक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके बयान को वापस लिया जाए।
ईसाई समुदाय ने चेतावनी दी है कि जब तक विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होता और उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

वही इस आंदोलन कों पुलिस प्रसाशन ने आज बल पूर्वक जशपुर जिले के लोरोघाट में रोक दिया है और पद यात्रा कर रहें प्रदर्शनकारियों पर पानी मारा जा रहा है।

Exit mobile version