Site icon Samagra Bharat News website

प्रधानमंत्री ने देशवासियों को भाई दूज की शुभकामनाएं दीं

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,3 नवम्बर।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने भाई दूज के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक संदेश साझा किया, जिसमें उन्होंने इस त्यौहार की महत्ता को रेखांकित किया।

प्रधानमंत्री ने पोस्ट किया:
“सभी देशवासियों को भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन अवसर भाई-बहन के आपसी स्नेह-भाव को और प्रगाढ़ करे, यही कामना है।”

भाई दूज का पर्व भाई-बहन के अटूट बंधन और प्रेम का प्रतीक है, जिसे देशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

Exit mobile version