यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें 21 अप्रैल 2025 को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के हाथों प्रदान किया जाएगा। इस अवसर पर देशभर से चयनित 16 सिविल सेवकों को उनके उल्लेखनीय प्रशासनिक कार्यों के लिए सम्मानित किया जाएगा।
नेहा मीना को यह पुरस्कार एक बहुस्तरीय मूल्यांकन प्रक्रिया के उपरांत दिया जा रहा है, जिसमें उनका कार्य राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ समिति के समक्ष प्रस्तुत हुआ और अंततः कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली एक्सपर्ट कमेटी ने 4 अप्रैल 2025 को हुए इंटरव्यू के बाद उनका चयन किया।
प्रधानमंत्री पुरस्कार के अंतर्गत विजेताओं को
यह राशि परियोजना के कार्यान्वयन या लोक कल्याण से संबंधित क्षेत्रों में उपयोग की जा सकेगी।
2024 के प्रधानमंत्री पुरस्कार को तीन प्रमुख श्रेणियों में विभाजित किया गया है:
-
11 प्राथमिकता क्षेत्र कार्यक्रमों के तहत जिलों का समग्र विकास – 5 पुरस्कार
-
आकांक्षी ब्लॉक कार्यक्रम (Aspirational Blocks Programme) – 5 पुरस्कार
-
नवाचार (Innovation) – 6 पुरस्कार (केंद्रीय मंत्रालयों/विभागों, राज्यों, जिलों के लिए)
नेहा मीना की प्रशासनिक शैली, ज़मीनी कार्यप्रणाली और जनहित के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें आज राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। वे उन अफसरों में शामिल हैं, जिन्होंने आकांक्षी जिलों और ब्लॉकों के विकास में नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
उनकी इस उपलब्धि पर आम नागरिकों, सहकर्मी अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बधाई दी है। सोशल मीडिया पर भी लोग उन्हें ‘रियल हीरो’ और ‘प्रशासनिक सेवा की प्रेरणा’ बता रहे हैं।
कलेक्टर नेहा मीना को मिला यह पुरस्कार न केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि यह प्रशासनिक व्यवस्था में समर्पित और संवेदनशील नेतृत्व की सशक्त मिसाल भी है। यह सम्मान देशभर के युवा अधिकारियों को उत्कृष्टता की ओर प्रेरित करने का काम करेगा।