Site icon Samagra Bharat News website

कॉंग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का संसद पर हमला कहा ‘संसद एक औपचारिकता मात्र है’

कॉंग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा का संसद पर हमला कहा 'संसद एक औपचारिकता मात्र है'

अमेठी 21 अप्रैल 2025 -अमेठी लोकसभा क्षेत्र से सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री किशोरी लाल शर्मा शनिवार शाम रामपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। वे लखनऊ से राज्यरानी एक्सप्रेस से शाम 7 बजे रामपुर पहुंचे। उनके स्वागत के लिए उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता मौजूद रहे। 

रामपुर स्टेशन पर मीडिया से बात करते हुए श्री किशोरी लाल शर्मा ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार ने संसद जैसी पवित्र संस्था को केवल औपचारिकता बना दिया है। “संसदीय प्रक्रियाओं को नजरअंदाज कर लोकतंत्र की आत्मा को कुचला जा रहा है। विपक्ष की आवाज को दबाकर असंवैधानिक विधेयक पारित किए जा रहे हैं, जिससे संसद की गरिमा खतरे में है,” उन्होंने कहा।

कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा के स्वागत के अवसर पर कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख चेहरों में उत्तराखंड कांग्रेस सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव श्री सुरेन्द्र शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष (उधम सिंह नगर) हिमांशु गावा, रामपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रमिल कुमार शर्मा उर्फ निक्कू पंडित, एआईसीसी सदस्य मुति उर रहमान उर्फ बब्लू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष बाकर अली खां उर्फ हारुन खां, यूपीसी सदस्य शारिब अली खां, यूथ कांग्रेस के प्रांतीय महासचिव अरसलान खां, इंटक के जिला अध्यक्ष उमेश दुबे आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

साहिर अली खां, आमिर कुरैशी, हाजी नाजिश, अदनान खां, मनी कपूर, वारिस मियां, आरिफ अल्वी (जिलाध्यक्ष, यूथ कांग्रेस), जमील मियां, वजहत अली, वजाहत खां, आसिफ खां, कलीम अहमद, सालार उर रहमान जैसे सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भी जोरदार उपस्थिति दर्ज कराई।

स्वागत कार्यक्रम के समापन के बाद श्री किशोरी लाल शर्मा जी उत्तराखंड के बाजपुर के लिए रवाना हो गए।

 

Exit mobile version