Site icon Samagra Bharat News website

“भारत का करारा प्रहार: फर्जी खबरें फैलाने पर 16 पाकिस्तानी YouTube चैनल बैन”

नई दिल्ली। पहल्गाम आतंकी हमले के बाद, भारत सरकार ने एक बड़ा और निर्णायक कदम उठाते हुए 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन चैनलों पर भारत की सेना, राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों और विदेश नीति के खिलाफ झूठी और उकसाऊ खबरें फैलाने का गंभीर आरोप है।

गृह मंत्रालय की सिफारिश पर लागू इस बैन का मकसद साफ है — भारत विरोधी दुष्प्रचार और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिशों को कुचल देना।

प्रतिबंधित चैनलों में शामिल हैं:

इन चैनलों की कुल दर्शक संख्या 6.30 करोड़ से अधिक थी, जो भारत के भीतर और बाहर झूठी खबरों को हवा देने का काम कर रही थी।

सरकारी बयान के मुताबिक, ये चैनल भारत की सेना, जम्मू-कश्मीर मुद्दे और विदेश संबंधों को लेकर झूठी, भड़काऊ और घृणा फैलाने वाली खबरें चला रहे थे। मकसद था — दहशत फैलाना, सांप्रदायिक हिंसा को भड़काना और भारत में अशांति पैदा करना

भारत सरकार ने केवल यूट्यूब चैनलों पर बैन ही नहीं लगाया, बल्कि इससे आगे बढ़ते हुए पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट को भी भारत में ब्लॉक कर दिया है।

पहल्गाम हमले के बाद, जिसमें 26 निर्दोष नागरिकों की जान चली गई और कई घायल हुए, भारत ने कूटनीतिक मोर्चे पर भी सख्त कदम उठाए हैं:

कैबिनेट सुरक्षा समिति (CCS) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया — “भारत की संप्रभुता और जनता की सुरक्षा के खिलाफ कोई भी साजिश अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।”

“झूठ फैलाओगे — तो चुकानी पड़ेगी कीमत!”
“आतंक को पालोगे — तो दरवाजे बंद कर दिए जाएंगे!”

भारत ने अब यह साफ कर दिया है कि मीडिया हो या सोशल मीडिया — कोई भी मंच अगर झूठ, दुष्प्रचार और घृणा का जरिया बनेगा, तो उस पर तुरंत और सख्त कार्रवाई होगी।
यह सिर्फ एक तकनीकी कार्रवाई नहीं, बल्कि भारत की आत्मरक्षा का एक बुलंद संदेश है — “सच को दबाया नहीं जा सकता, और भारत को झुकाया नहीं जा सकता।”

Exit mobile version