Site icon Samagra Bharat News website

तोड़ा ट्रैफिक नियम तो सस्पेंड होगा Driving Licence! जानिए क्या है नया पॉइंट सिस्टम जो मचाएगा हड़कंप!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,5 मई ।
अगर आप भी ट्रैफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो सावधान हो जाइए! अब गलती करने पर सिर्फ चालान नहीं कटेगा, बल्कि आपका ड्राइविंग लाइसेंस भी सस्पेंड हो सकता है। जी हां, भारत सरकार ने ट्रैफिक नियमों को और सख्त बनाते हुए एक नया “पॉइंट बेस्ड सिस्टम” लागू किया है, जो नियम तोड़ने वालों की नींद उड़ा देगा।

सरकार ने ड्राइवरों की लापरवाही पर लगाम कसने के लिए एक ऐसा सिस्टम बनाया है, जिसमें हर ट्रैफिक उल्लंघन के लिए आपके लाइसेंस पर कई प्वाइंट्स जोड़े जाएंगे। अगर ये प्वाइंट्स एक निश्चित सीमा को पार कर गए, तो आपका लाइसेंस सीधे निलंबित कर दिया जाएगा।

अगर 12 महीने के भीतर आपके लाइसेंस पर 12 या उससे अधिक प्वाइंट्स जुड़ जाते हैं, तो आपका ड्राइविंग लाइसेंस ऑटोमेटिकली सस्पेंड कर दिया जाएगा। और अगर यह गलती बार-बार दोहराई गई, तो लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द भी किया जा सकता है।

खासतौर पर युवा राइडर्स और बिना हेलमेट स्टंट करने वालों को यह नियम बहुत भारी पड़ सकता है। एक दो बार की गलती से ही उन्हें लंबे समय तक गाड़ी चलाने से हाथ धोना पड़ सकता है।

अब ट्रैफिक पुलिस हर नियम उल्लंघन को डिजिटल सिस्टम में रिकॉर्ड करेगी। हर बार जब आप गलती करेंगे, तो आपके लाइसेंस नंबर के साथ प्वाइंट्स भी अपडेट होते जाएंगे। ड्राइवर खुद भी अपने प्वाइंट्स को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेंगे।

परिवहन मंत्रालय का कहना है कि यह नियम सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और लोगों को सतर्क ड्राइविंग के लिए प्रेरित करने के लिए बनाया गया है। यह सिस्टम पहले से कई देशों में कामयाब रहा है, और अब भारत में भी लागू किया जा रहा है।

Exit mobile version