Samagra Bharat News website

डॉ.राकेश मिश्र को मिला नेजा बिज़नेस अवॉर्ड 2.0

समग्र समाचार सेवा
सतना ,6 मई ।
रीवा रोड स्थित ओम रिसॉर्ट में आयोजित नेजा बिजनेस एवार्ड 2.0 का आयोजन किया गया। बिजनेस एवं समाज सेवा कार्य में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाज सेवी एवं बिजनेसमैन को उनके द्वारा किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।


डॉ राकेश मिश्र अध्यक्ष
पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास द्वारा उत्कृष्ट समाज सेवा के लिए व चलाए जा रहे विभिन्न प्रकल्पों के लिए ओम रिसार्ट में आयोजित नेजा बिजनेस अवार्ड 2.0 में सेवा न्यास के कार्यों की सराहना हुई ।अपना सपना हरा भरा सतना एवं चलता फिरता मुफ्त अस्पताल के द्वारा सतना में विभिन्न स्थानों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया।

उत्कृष्ट कार्यो के लिए सेवा न्यास का हुआ सम्मान:
आयोजकों ने बताया कि सेवा न्यास के द्वारा विगत कई वर्षों से पर्यावरण, स्वास्थ्य, शिक्षा, सांस्कृतिक, उन्नत खेती, गरीब कन्याओं का विवाह जैसे उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। सेवा न्यास के कार्यों से समाज में नई चेतना का उदय हुआ है।

Exit mobile version