Site icon Samagra Bharat News website

राधे राधे : आज का भगवद चिंतन

Sri Krishna Bhagwat Gita

     ”राधे राधे : आज का भगवद चिंतन”   
06 – 05 – 2025
”निराश मत होइये”

अपने ऊपर निराशा को कभी भी हावी मत होने दो। जीवन में कुछ बड़ा करने का स्वप्न तो सब देखते हैं लेकिन हौसले के अभाव में उनका वह महान स्वप्न भी केवल दिवास्वप्न बनकर रह जाता है। जो लोग हौसले की ऊर्जा से भरपूर निरंतर अपने कर्तव्य पथ पर प्रयत्नशील रहते हैं, उनके महान से महान लक्ष्य भी एक दिन अवश्य पूर्ण हो जाया करते हैं। जीवन में असफलता आती है तो वह भी बहुत सारे अनुभवों को साथ लेकर आती है।

हमारे लिए क्या सही होगा और क्या गलत ये अनुभव ही बता पाता है। केवल शक्ति का होना पर्याप्त नहीं अपितु शक्ति का व्यय उचित दिशा में हो ये ज्ञान होना भी आवश्यक है। अनुभव हमारी शक्ति का अपव्यय रोककर उसे श्रेष्ठ मार्ग में लगाने की प्रेरणा प्रदान करता है। जुनून आपसे वो भी करवा लेता है, जो आप नहीं कर सकते थे। असंभव को भी संभव कर के दिखाए इसी का नाम जुनून है।

आचार्य पं.अशोक मिश्रा

मुंबई

Exit mobile version