Site icon Samagra Bharat News website

‘ऑपरेशन सिन्दूर’ के नाम पर फैलाया गया झूठ! पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा का पर्दाफाश

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,8 मई ।
सोशल मीडिया पर एक बार फिर झूठ का जहाज उड़ाया जा रहा है। इस बार निशाने पर है भारतीय वायुसेना और हाल ही में चर्चित ‘#OperationSindoor’। एक वायरल हो रहा वीडियो, जिसमें एक एयरक्राफ्ट क्रैश दिखाया गया है, को ‘Operation Sindoor’ के तहत हुए हादसे के रूप में पेश किया जा रहा है।

लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

PIBFactCheck ने इस वायरल वीडियो की सच्चाई का पर्दाफाश करते हुए साफ किया है कि यह वीडियो नया नहीं है, बल्कि फरवरी 2019 का है, जब एक भारतीय वायुसेना का Mi-17 V5 हेलिकॉप्टर जम्मू-कश्मीर के बडगाम में दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

27 फरवरी 2019 को हुए इस हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार छह जवान और एक नागरिक की जान चली गई थी।

पाकिस्तान के कई सोशल मीडिया हैंडल्स और यूट्यूब चैनलों ने इस पुरानी दुर्घटना को नई घटना बताकर दुष्प्रचार शुरू कर दिया है। इनका मकसद #OperationSindoor की प्रतिष्ठा को धूमिल करना और भारत की सैन्य ताकत पर संदेह पैदा करना है।

लेकिन भारत अब डिजिटल मोर्चे पर भी युद्ध लड़ने को तैयार है।

ऑपरेशन सिंदूर‘ एक सफल सैन्य ऑपरेशन है जिसे हाल ही में भारतीय सेना ने अंजाम दिया। इसकी पूरी जानकारी सुरक्षा कारणों से गोपनीय है, लेकिन यह स्पष्ट है कि इस नाम के साथ जुड़ी सफलता भारत के सामरिक कौशल और रणनीतिक श्रेष्ठता का प्रतीक है।

पाकिस्तानी प्रोपेगेंडा एक बार फिर सच के सामने बौना साबित हुआ। भारत की सेना, भारत के नागरिक और भारत की डिजिटल जागरूकता – इन तीनों की तिकड़ी अब हर झूठ को बेनकाब करने के लिए तैयार है।

 

Exit mobile version