Site icon Samagra Bharat News website

 ऑपरेशन सिंदूर: बॉलीवुड में टाइटल को लेकर मची होड़, 15 निर्माताओं ने भेजा आवेदन

 ऑपरेशन सिंदूर: बॉलीवुड में टाइटल को लेकर मची होड़, 15 निर्माताओं ने भेजा आवेदन

समग्र समाचार सेवा 

मुंबई 9 मई : भारत ने हाल ही में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर की एयरस्ट्राइक ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने पूरे देश में चर्चा बटोरी है। इस ऑपरेशन की सफल समाप्ति के बाद अब बॉलीवुड में यह नाम वाले अपने टाइटल के लिए जबरदस्त होड़ मच गई है। फिल्म उद्योग के 15 से अधिक निर्माताओं ने इस टाइटल को रजिस्टर कराने के लिए आवेदन दिया है।

फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉई (FWICE) and इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन (IMPPA), “ऑपरेशन सिंदूर” के नाम के लिए 15 प्रोडक्शन हाउस ने आवेदन दाखिल किया है। सभी को इस विषय पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि यह घटना लोगों के बीच ताज़ा और भावनात्मक मुद्दा बन चुकी है।

बताया जा रहा है कि इस ऑपरेशन में भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में किए गए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड मसूद अजहर के कैंप्स को निशाना बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई को देशभक्ति और साहस की मिसाल बताया जा रहा है। ऐसे में फिल्म निर्माता इसे बड़े पर्दे पर उतारकर दर्शकों के दिल जीतना चाहते हैं।

हालांकि, टाइटल किसे मिलेगा, इसका फैसला आने वाले दिनों में होगा। टाइटल रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में वह निर्माता आगे रहेगा, जिसने सबसे पहले सही दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किया है। फिल्म क्रिटिक्स का मानना है कि “ऑपरेशन सिंदूर” नाम से बनने वाली फिल्म देशभक्ति, एक्शन और राजनीतिक ड्रामे का मेल होगी, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हो सकती है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि बॉलीवुड की इस रेस में जीत किसकी होती है।

Exit mobile version