Site icon Samagra Bharat News website

‘देश पहले… बिज़नेस बाद में’: EaseMyTrip का देशभक्ति से भरा बड़ा फैसला, ऑपरेशन सिंदूर के बीच पाकिस्तान को तगड़ा झटका!

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली,14 मई ।
जहां एक ओर भारत की सेना ऑपरेशन सिंदूर के तहत देश की सीमाओं की सुरक्षा में जुटी है, वहीं अब देश की नामी ट्रैवल कंपनी EaseMyTrip ने भी राष्ट्रभक्ति की मिसाल पेश करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने एलान किया है कि वह अब पाकिस्तान के लिए किसी भी तरह की यात्रा या टिकट बुकिंग सेवा पूरी तरह बंद कर रही है।

कंपनी के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने ट्वीट कर कहा –

“हमारी प्राथमिकता हमेशा भारत रही है। EaseMyTrip अब पाकिस्तान के लिए कोई ट्रैवल सेवा नहीं देगा। देश पहले… बिजनेस बाद में!”

इस फैसले ने सोशल मीडिया से लेकर कॉरपोरेट जगत तक हलचल मचा दी है। जहां आम लोग इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं, वहीं पाकिस्तान समर्थक लॉबी को यह झटका सीधे कश्मीर से कराची तक महसूस हो रहा है।

बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना द्वारा सीमा पार आतंकी लॉन्च पैड्स पर करारा प्रहार किया गया है। इसी बीच EaseMyTrip का यह कदम आर्थिक मोर्चे पर पाकिस्तान को झटका देने की दिशा में अहम माना जा रहा है। कंपनी ने पहले भी पाकिस्तान में एयर टिकट बुकिंग बंद कर दी थी, लेकिन अब टूर पैकेज, होटल बुकिंग और वीज़ा सहायता जैसी सभी सेवाएं भी रोक दी गई हैं।

जब तमाम बड़ी कंपनियां केवल लाभ के गणित पर काम करती हैं, ऐसे में EaseMyTrip का यह फैसला यह दर्शाता है कि कॉरपोरेट सेक्टर भी देशभक्ति में पीछे नहीं। यह कदम दिखाता है कि आज का भारत सिर्फ सरकार और सेना नहीं, बल्कि हर क्षेत्र से पाकिस्तान को जवाब देने के लिए तैयार है।

EaseMyTrip के इस फैसले के बाद ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर #EaseMyTripWithIndia ट्रेंड करने लगा। हजारों यूज़र्स ने कंपनी को सलाम करते हुए कहा –

“ये होती है असली राष्ट्रभक्ति! ना सिर्फ बोलो, कुछ करके भी दिखाओ।”

EaseMyTrip के को-फाउंडर निशांत पिट्टी ने कहा कि यह फैसला सिर्फ व्यापार का नहीं, भावना और सिद्धांत का है। उन्होंने कहा –

“हमारे लिए देश सर्वोपरि है। कुछ हजार डॉलर की बुकिंग से बड़ा है हमारे जवानों का सम्मान। हम चाहते हैं कि और कंपनियां भी इस दिशा में आगे आएं।”

EaseMyTrip के इस फैसले ने पाकिस्तानी मीडिया में भी उथल-पुथल मचा दी है। वहां की कई वेबसाइट्स ने इसे “भारत की ट्रैवल इंडस्ट्री का राजनीतिकरण” कहा, जबकि असलियत यह है कि यह एक सशक्त राष्ट्रवादी बयान है, जिसे नकारना पाकिस्तान के लिए अब आसान नहीं।

जब सीमा पर बंदूकें गरजती हैं, तब देश के भीतर व्यापारिक संस्थान भी अपने कंधों पर जिम्मेदारी उठाते हैं। EaseMyTrip का यह कदम सिर्फ एक ट्रैवल कंपनी का नहीं, नई पीढ़ी के आत्मनिर्भर और राष्ट्रवादी भारत का चेहरा है।

Exit mobile version