Site icon Samagra Bharat News website

कश्मीर पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साथ में सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी के साथ करेंगे सुरक्षा हालात की समीक्षा

कश्मीर पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, साथ में सेनाध्यक्ष उपेन्द्र द्विवेदी के साथ करेंगे सुरक्षा हालात की समीक्षा

समग्र समाचार सेवा 

श्रीनगर ,15 मई :जम्मू-कश्मीर। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज एक अहम दौरे पर जम्मू-कश्मीर पहुंचे हैं। उनके साथ सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी मौजूद हैं। यह दौरा हालिया पहलगाम आतंकी हमले और सीमा पर बढ़ी गतिविधियों की पृष्ठभूमि में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

राजनाथ सिंह सीमावर्ती क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे और सुरक्षा तैयारियों का जायजा लेंगे। वे स्थानीय सैन्य इकाइयों के जवानों से भी मिलेंगे, उनका मनोबल बढ़ाएंगे, और मौजूदा सुरक्षा हालात पर उच्च स्तरीय बैठक करेंगे।

पिछले कुछ हफ्तों में घाटी में आतंकी गतिविधियों में बढ़ोतरी देखी गई है, जिससे सुरक्षाबलों की सतर्कता और भी बढ़ गई है। इस दौरान चल रहे सर्च ऑपरेशनों की समीक्षा भी रक्षा मंत्री करेंगे।

राजनाथ सिंह का यह दौरा स्पष्ट संकेत देता है कि सरकार जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाहती।

इस यात्रा का उद्देश्य सेना को यह संदेश देना भी है कि देश उनके साथ है और उनके योगदान को सराहता है।

Exit mobile version