Site icon Samagra Bharat News website

ऑपरेशन सिंदूर: BSF हमले में पाकिस्तानी जवान भागते दिखे, वीडियो जारी

ऑपरेशन सिंदूर: BSF हमले में पाकिस्तानी जवान भागते दिखे, वीडियो जारी

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                            नई दिल्ली , 27 मई 2025 – भारत-पाकिस्तान सीमा पर हुए ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई का एक नया वीडियो मंगलवार को सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने जारी किया है। इस वीडियो में पाकिस्तानी सैनिकों को अपनी पोस्ट छोड़कर भागते हुए देखा जा सकता है। यह वीडियो 8 से 10 मई के बीच भारत द्वारा किए गए जवाबी हमलों का हिस्सा है, जो जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के जवाब में किया गया था। उस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थीं।

BSF के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (DIG) इंद्रेश्वर ने जम्मू में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि BSF के सर्विलांस सिस्टम ने 8 मई की रात को सियालकोट क्षेत्र के निकट 40–50 आतंकियों की गतिविधियों का ट्रैक बनाया। उन्होंने कहा, “हमने उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करने के लिए सांबा सेक्टर में पूर्व-निर्धारित हमला (preemptive strike) किया।”

DIG ने आगे कहा कि ऑपरेशन के समय पाकिस्तानी सेना तैयार नहीं थी और घबरा गई। उन्होंने कहा, “वे अपनी पोस्ट छोड़कर भाग गए। उन्हें ऐसी सख्त प्रतिक्रिया की उम्मीद नहीं थी। लेकिन हमें अंदेशा है कि वे भविष्य में फिर से अपने आतंकी ढांचे को बहाल करने की कोशिश करेंगे।”

BSF ने यह भी पुष्टि की कि ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों और पाकिस्तानी सैन्य चौकियों को भारी नुकसान पहुंचाया गया है। सीमा के पार स्थित आतंकी प्रशिक्षण शिविरों, बंकरों और लॉजिस्टिक सपोर्ट केंद्रों को सफलतापूर्वक निशाना बनाया गया।

वीडियो के सामने आने के बाद देशव्यापी सुरक्षा बलों की कार्रवाई की प्रशंसा हो रही है। सोशल मीडिया पर लोगों ने BSF जवानों के साहस और रणनीति की सराहना की है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऑपरेशन पाकिस्तान को एक कड़ा संदेश है कि भारत अब हर आतंकी हमले का सीधा और निर्णायक जवाब देगा।

ऑपरेशन सिंदूर ने यह तो स्पष्ट कर दिया है कि भारत अब न ही आतंकी हमलों का मुकाबला करेगा, बल्कि उनकी जड़ तक जाकर सफाया करने की नीति पर चल रहा है।

Exit mobile version