Site icon Samagra Bharat News website

ट्रंप प्रशासन से एलन मस्क का इस्तीफा, ‘बड़े और खूबसूरत बिल’ पर जताई आपत्ति

एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपने विशेष सरकारी कर्मचारी और शीर्ष सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                            वॉशिंगटन/नई दिल्ली  29 मई – दुनिया के सबसे चर्चित उद्यमियों में से एक, एलन मस्क ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन से अपने विशेष सरकारी कर्मचारी और शीर्ष सलाहकार पद से इस्तीफा दे दिया है। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर घोषणा करते हुए लिखा, “मेरे निर्धारित कार्यकाल का अंत हो गया है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप को फिजूलखर्ची कम करने के अवसर के लिए धन्यवाद देता हूं। डॉज मिशन समय के साथ और मजबूत होगा, क्योंकि यह सरकारी कामकाज का एक नया तरीका बन जाएगा।”

मस्क के इस्तीफे की पुष्टि व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने नाम न छापने की शर्त पर की। उनका यह कदम ट्रंप के “बड़े और खूबसूरत बिल”—जो टैक्स और इमिग्रेशन से जुड़ा एक व्यापक प्रस्ताव है—की सार्वजनिक आलोचना के बाद सामने आया है।

मंगलवार रात CBS को दिए इंटरव्यू में मस्क ने इस विधेयक को “बेहद खर्चीला बिल” बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “कोई बिल या तो बड़ा हो सकता है या खूबसूरत, लेकिन दोनों नहीं।”

उनकी टिप्पणी ने बजट अनुशासन के समर्थकों के बीच हलचल मचा दी। बुधवार को विस्कॉन्सिन के रिपब्लिकन सीनेटर रॉन जॉनसन ने मिलवॉकी प्रेस क्लब में कहा, “मैं एलन की हताशा को समझता हूं।”

मस्क के इस्तीफे के बाद डॉज मिशन की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं, लेकिन उन्होंने इस मिशन पर विश्वास जताया है कि यह भविष्य में सरकारी कार्यशैली का हिस्सा बन जाएगा।

Exit mobile version