Site icon Samagra Bharat News website

एलन मस्क पर ड्रग्स के आरोप, बोले- “कुछ साल पहले प्रिस्क्रीप्शन केटामाइन लिया था, अब नहीं लेता

एलन मस्क पर ड्रग्स के आरोप, बोले- "कुछ साल पहले प्रिस्क्रिप्शन से केटामाइन लिया था, अब नहीं लेता

समग्र समाचार सेवा                                                                                                                                                                                                                             वॉशिंगटन ,1 जून : दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रमुख सलाहकार एलन मस्क ने शनिवार को ड्रग्स के अत्यधिक उपयोग के आरोपों को सिरे से खारिज किया। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि मस्क ने 2024 में अभियान के दौरान केटामाइन, एक्स्टेसी और मशरूम का जमकर सेवन किया था।

रिपोर्ट के अनुसार, केटामाइन—a शक्तिशाली एनेस्थेटिक—के अत्यधिक प्रयोग से मस्क को ब्लैडर संबंधी समस्याएं भी हुईं। साथ ही यह भी कहा गया कि मस्क हमेशा एक पिल बॉक्स लेकर चलते थे, हालांकि ट्रंप प्रशासन में “Department of Government Efficiency (DOGE)” के प्रमुख रहते हुए उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया या नहीं, यह स्पष्ट नहीं है।

मस्क ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर सफाई देते हुए लिखा, “मैं ड्रग्स नहीं ले रहा! न्यूयॉर्क टाइम्स झूठ बोल रहा है।” उन्होंने आगे कहा, “मैंने कुछ साल पहले डिप्रेशन से बाहर निकलने के लिए डॉक्टर द्वारा लिखी गई केटामाइन ली थी, और इसका ज़िक्र पहले भी X पर किया है। लेकिन उसके बाद कभी नहीं ली।”

शुक्रवार को ट्रंप के साथ अपने विदाई कार्यक्रम में मस्क की आंख पर दिख रहे काले निशान ने भी सबका ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मस्क ने बताया कि यह चोट उनके बेटे X के साथ मस्ती करते हुए लगी, जब उन्होंने बेटे से मज़ाक में कहा कि “चेहरे पर मुक्का मारो”—और बेटे ने सच में मार दिया।

जब ट्रंप से मस्क की “नियमित ड्रग्स के उपयोग” पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, “मुझे जानकारी नहीं थी। लेकिन एलन एक शानदार व्यक्ति हैं।”

Exit mobile version