Samagra Bharat News website

इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी का सतना नगर आगमन सोमवार को: अजय मिश्रा

सतना 8 जून : अजय मिश्र(सचिव ) (सतना कार्पोरेशन एथलेटिक्स एसोसिएशन) एवं राजीव व्यास(पूर्व क्रीड़ा अधिकारी) ने जारी संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि सतना नगर व विन्ध्य क्षेत्र के लिए बड़े ही गौरव की बात है कि पं. गणेश प्रसाद मिश्र सेवा न्यास के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र जी दिल्ली में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ राकेश मिश्र जी निर्वाचित होने के उपरांत सतना जिले में 09 जून (सोमवार) समय, प्रातः 09:50 बजे आनंद विहार-रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस से हो रहा है।

रेलवे स्टेशन में खिलाड़ियों एवं खेल संघों के द्वारा होगा भव्य स्वागत :राजीव व्यास

राजीव व्यास ने बताया है कि सतना रेलवे स्टेशन में जिले के समस्त खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों के द्वारा भव्य स्वागत किया जाएगा, तदुपरांत शहर के विभिन्न मार्गो में भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरी कर ली गईं हैं।

नगर भ्रमण स्थान : रेल्वे स्टेशन, सतना रैली रूट चार्टः

रेलवे स्टेशन – जयस्तंभ चौक – बिहारी चौक – पन्नीलाल चौक – पुराना पावर हाउस – पुराना नगर निगम चौक – खोवा मंडी – अस्पताल चौक – इंदिरा कन्या महाविद्यालय – प्रेम नर्सिंग होम – सर्किट हाउस – सतना टेंट हाउस – होटल प्रताप, भरहुत नगर मोड – पार्क होटल, क्राइस्ट ज्योति स्कूल , रीवा रोड – के.बी. कॉम्प्लेक्स, रीवा रोड – सेमरिया चौक – अनिल स्टूडियो – सिंधु स्कूल – माहेश्वरी स्वीट्स, सुधा रेफ्रिजरेशन, होटल अपार रेजीडेन्सी – नेह निकुंज, बम्हनगवां में समाप्त होगी।

सतना हाफ मैराथन, बॉक्सिंग व बॉलीबाल टीम करेंगी स्वागत:

राजीव व्यास ने आगे कहा कि डॉ. राकेश मिश्र जी का स्वागत-वंदन-अभिनंदन करने के लिए सोमवार को सभी समय से रेलवे स्टेशन पहुंचें व स्टेशन पर स्वागत करने के पश्चात् शहर में बाइक रैली निकाली जाएगी।
जिसमें सभी नगर वासी खिलाड़ी बंधु सादर आमंत्रित हैं।

Exit mobile version