Site icon Samagra Bharat News website

पकड़ा गया स्वामी चैतन्यानंद, दिल्ली पुलिस ने यूपी के आगरा से गिरफ़्तार किया

समग्र समाचार सेवा

दिल्ली, 28 सितंबर: बीते दिनों दिल्ली के वसंत कुंज स्थित श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेट के स्वामी चैतन्यानंद पर 17 लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने चैतन्यानंद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से चैतन्यानंद फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए कोर्ट में जमानत याचिका भी दायर की थी, लेकिन कोर्ट ने यह कहते हुए खारिज कर दिया कि आरोप गंभीर हैं, इसलिए आरोपी से पुलिस का पूछताछ करना जरूरी है।

क्या-क्या हैं आरोप:

बीते दिनों श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की 17 छात्राओं ने यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए बताया था कि चैतन्यानंद रात को जबरदस्ती उन्हें अपने बेडरूम में बुलाता था और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। इसके अलावा गर्ल्स हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी लगाने का आरोप सामने आया है। पुलिस ने यौन शोषण के अलावा स्वामी चैतन्यानंद पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी का केस भी दर्ज किया है। आरोप लगने का बाद से दिल्ली पुलिस चैतन्यानंद को ढूंढ रही थी। रविवार को पुलिस ने आगरा से आरोपी चैतन्यानंद को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपों की पूरी सूची:
  1. 17 छात्राओं ने आरोप लगाया कि चैतन्यानंद उन्हें रात में अपने कमरे में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था।
  2. छात्राओं का कहना है कि हॉस्टल के कमरों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाकर उनकी निजता का उल्लंघन किया गया।
  3. बाबा पर फर्जी नंबर प्लेट का उपयोग करने और धर्म के नाम पर धोखाधड़ी करने का भी केस दर्ज है।
  4. कई लड़कियों ने आरोप लगाया कि उन्हें विदेश ले जाने का लालच देकर उनका शोषण किया गया।
  5. पिछले नौ सालों में भी चैतन्यानंद पर महिलाओं और छात्राओं के साथ गंदी नज़र रखने और उन्हें बड़े होटलों में जाने के लिए मजबूर करने के आरोप लगे थे।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version