Site icon Samagra Bharat News website

बिलासपुर भूस्खलन हादसा: 18 की मौत 3 घायल

बिलासपुर भूस्खलन हादसा 18 की मौत 3 घायल

बिलासपुर भूस्खलन हादसा 18 की मौत 3 घायल

समग्र समाचार सेवा
बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश, 8 अक्टूबर, 2025: बिलासपुर जिले के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके के निकट मंगलवार शाम भारी भूस्खलन हुआ। मरोतन से घुमारवीं जा रही निजी बस पहाड़ी से आए भारी मलबे की चपेट में आ गई। घटना के समय बस में लगभग 30-35 यात्री सवार थे। मलबा गिरने के बाद वाहन पूरी तरह दब गया, जिससे 18 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया। बचाव दल और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंचकर लगातार राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

पीएम मोदी और राज्य सरकार की प्रतिक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वे मृतकों के परिवारों के साथ हैं और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू ने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और राहत-बचाव कार्य युद्धस्तर पर चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे लगातार जिला प्रशासन से जुड़े हुए हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री भी मौके पर राहत कार्यों की देखरेख कर रहे हैं।

राहत कार्य और चुनौतियां

लंबे समय से जारी बारिश के कारण पहाड़ी ढलान कमजोर हो चुका था, जिससे यह भूस्खलन हुआ। बचाव दल ने भारी मशीनरी के सहारे मलबा हटाना शुरू किया है। क्षतिग्रस्त बस से फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए जदएफ, पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें लगातार काम कर रही हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है और कई लोग मलबे में दबे होने की आशंका बनी हुई है।

 

Exit mobile version