Site icon Samagra Bharat News website

त्योहारों से पहले सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना ₹1.23 लाख पार, चांदी ₹1.59 लाख किलो तक पहुंची

त्योहारों से पहले सोने-चांदी में जबरदस्त उछाल: 10 ग्राम सोना ₹1.23 लाख पार, चांदी ₹1.59 लाख किलो तक पहुंची

समग्र समाचार सेवा
नई दिल्ली | 10 अक्टूबर: फेस्टिव सीजन शुरू होने से पहले सोना-चांदी के दामों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। पिछले चार दिनों में 10 ग्राम सोना ₹5,675 बढ़कर ₹1,22,629 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है, जबकि चांदी ₹6,850 बढ़कर ₹1,59,550 प्रति किलो हो गई है। यह इस साल अब तक की सबसे बड़ी साप्ताहिक तेजी में से एक है।

31 दिसंबर 2024 को सोना ₹76,162 प्रति 10 ग्राम था। यानी मात्र नौ महीनों में इसकी कीमत ₹46,467 बढ़ चुकी है। इसी अवधि में चांदी भी ₹86,017 से बढ़कर ₹1,59,550 प्रति किलो हो गई,  यानी कुल ₹73,533 की बढ़ोतरी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक,

गोल्डमैन सैक्स ने अगले साल तक सोने का अंतरराष्ट्रीय लक्ष्य 5000 डॉलर प्रति औंस निर्धारित किया है, जो मौजूदा विनिमय दर के अनुसार भारत में लगभग ₹1.55 लाख प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है।

सोने की तेजी के 3 प्रमुख कारण:

  1. दिवाली और धनतेरस जैसे त्योहारों से पहले परंपरागत मांग बढ़ गई है। भले ही दाम ऊंचे हों, लेकिन खरीदारी का भावनात्मक पहलू मजबूत है।
  2. मिडिल ईस्ट में बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और ट्रेड वॉर की चिंताओं के चलते निवेशक सुरक्षित विकल्प के रूप में सोने की ओर झुक रहे हैं।
  3.  दुनिया के कई केंद्रीय बैंक डॉलर पर निर्भरता घटाने के लिए अपने खजानों में सोने का हिस्सा बढ़ा रहे हैं।

हालांकि केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया का कहना है कि सोने में इस साल अब तक करीब 60% की वृद्धि हो चुकी है। शॉर्ट टर्म में मुनाफावसूली का दौर शुरू हो सकता है, इसलिए फिलहाल भारी निवेश से बचना चाहिए। हालांकि, लंबी अवधि के निवेशकों के लिए यह अब भी एक मजबूत विकल्प बना हुआ है।

Exit mobile version